
मथुरा। जेसीआई मथुरा राॅयल का 18वां अधिष्ठापन एंव शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम जेसी आस्था का पाठ जेसी प्रीति जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष जेसी राहुल कांत द्वारा निर्वाचित अघ्यक्ष जेसी नैना अग्रवाल को काॅलर एंव पिन हस्तांतरित की गया। उझानी से आऐ मण्डल उपाघ्यक्ष जेसी सुघांशु गुप्ता ने निर्वाचित अघ्यक्ष जेसी नैना अग्रवाल व सचिव गरिमा अग्रवाल एंव उनकी टीम 2015 को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेसी नैना अग्रवाल ने अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि इस वर्ष जेसीआई मथुरा राॅयल को महिला अध्याय में परिवर्तित कर दिया गया है। आज विश्व में महिला सशक्तिकरण की बात हो हो रही है तो हमारे अघ्याय की सदस्या भी कुछ कर दिखाना चाहती है। हम इस वर्ष सदस्यों के मनोरंजन के अलावा बच्चों के लिये विभिन्न क्षेत्र में कार्यक्रम, सामाजिक सुधार के कार्यक्रम, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाएं और उनके अलावा देश के मुख्य एजेण्डा के अंतर्गत भी कार्य किये जायेंगे। राॅयल जेसीज स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली मथुरा के मुख्य धार्मिक स्थल श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट सफाई अभियान चलाऐगें। इसके अंतर्गत जेसीआई मथुरा राॅयल की सदस्याओं का एक प्रतिनिधि मण्डल डीएम, संासद, विधायक व नगर पालिका अघ्यक्षा से मुलाकत कर स्वच्छता के विषय में चर्चा करेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान अघ्यक्ष राजुल कांत द्वारा वर्ष भर सहयोग करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष के कमल पत्र पुरस्कार के जिए अतुलकांत गर्ग को सम्मानित किया गया। सचिव नमित मित्तल ने वर्ष 2014 के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अघ्यक्ष आशीष गर्ग, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संजीव सीए, नीरज गोयल, विवेक मित्तल, अतुकांत, रूबी गुप्ता, गंुजन, मनीषा, राखी मित्तल, निधि, अनुराध शुक्ला, विदिशा, कीर्ति खत्री, विनीता, निशा, शालिनी, प्रियंका, ज्योति शर्मा, अंजू गर्ग, मोनिका सिंघल, दिवांशी मित्तल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव अग्रवाल एंव धन्यवाद ज्ञान नमित मित्तल ने किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS