मथुरा। शहर के यमुना पुल पर चल रहें नये पुल के निर्माण कार्य के दौरात आज प्रातः जेसीवी मंशीन अचानक ऊपर से निकल रही हाईटेशन लाइन की चपेट में आई गई। जिससें जेसीवी में मौजूद चार मजदूर बुरी तरह झुलस गये व बमुश्किल मजदूरों को विद्यूत प्रवाह से बचाया तथा गंभीर हाल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया गया हैं।





