जॉयन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा ‘‘महान दिवस’’ का आयोजन

मथुरा। जॉयन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा मेन ने राष्ट्रीय सप्ताह कार्यक्रम का

समापन ‘‘महान दिवस’’ के रूप में अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा दीप

प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ज्वॉइट कमिश्नर (एसआईबी) व्यापार कर

कमलेश चन्द्र यादव का संजय अग्रवाल ने बुके देकर व सुनील अग्रवाल ने

मोतीयों की माला पहनाकर स्वागत किया। विकास सिंघल द्वारा उन्हे स्मृति

चिन्ह प्रदान किया गया। विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने विशिष्ठ

अंदाज में कविताओं, मुहावरों, प्रसंगों के उदाहरण प्रस्तुत कर मानव सेवा

धर्म की व्याख्याओं से उपस्थितों को रूबरू करा तालियां बटोरीं। मुख्य

अतिथि कमलेश चन्द्र यादव ने जॉयन्ट्स द्वारा किये गये सेवा कार्यों को

प्रेरक बताते हुए उनकी सराहना की । अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने साप्ताहिक

कार्यक्रमों की सफलताओं का श्रेय सभी सदस्य-सदस्याओं को दिये। संचालन

विनोद बिहारी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सुभाष सक्सैना, धनेश मित्तल,

डा. आर के गुप्ता, तरूण मंगला, मनोहर दास अग्रवाल, मोहन बाबू आर्य,

अनुरॉग अग्रवाल, पवन गुप्ता, सन्तोष गर्ग, सुमन आर्य, मीनाक्षी गर्ग,

नीता गुप्ता, बीना मित्तल, अनीता, मधुरा, नीलम गुप्ता, निधि अग्रवाल आदि

थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti