
मथुरा। ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र के अध्यक्ष ने 28 अगस्त 2014 मनीपाल में आयोजित हुई बैठक में न्यास के द्वारा ग्रामीणों की दी जा रही वित्तीय साक्षरता केन्द्र की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया 20 अक्टूबर 2010 से इस ट्रस्ट ने कार्य करना आरम्भ किया है यह ट्रस्ट सिंडिकेट बैंक व विजया बैंक के द्वारा संयुक्त रूप से प्रोयोजित है इसके चैयरमैन डी0टी0 पाई है जो सिंडिकेट बैंक के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं मैंनेजिंग डारेक्टर है। श्री पाई ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार यह सेन्टर जिले की लीड बैंको के द्वारा खोले जा रहें हैं इस ट्रस्ट ने देश में अब तक अपने 58 केन्द्र खोले है जिनमें से 29 सेन्टर कर्नाटक राज्य में, 7 आन्ध्र प्रदेश, 8 सेन्टर केरल में, 8 सेन्टर उत्तर प्रदेश में 5 हरियाणा में खोले जा चूके है। हर सेन्टर पर दो अनुभवी सलाहकारों की नियुक्ति की गई है जो कि लोगों को बैंैकों से संबंधित सभी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान कर सकें। इन केन्द्रों ने 2014-2015 वर्ष के प्रथम तिमाही के दौरान 832 प्रोग्राम करके 129536 लोगों को जानकारी प्रदान की। 2244 प्रोग्राम गांव में करके 78972, स्वयं सहायता समूह 221 किसान क्लब के 2120 किसानों, 228 प्रोग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्रों में करके लोगों को जानकारी प्रदान की। अनबैंक गंाव में जाकर वहां के लोगों को बैंको से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा 195 किसान सभाओं किसान क्लबों में जाकर किसान भाईयों को बैंकिग उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की है। इस ट्रस्ट ने 818 स्कूल व कालेजों 41459 छात्रों को बैंकिग उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान किया और बैंकिग से संम्बन्ध्ति जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस ट्रस्ट की बेवसाइट भी है जो हिन्दी अंगे्रजी व कंन्नड भाषा में जिस पर बैंकिग से संम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध है। देश में 8 नये सेंन्टर जल्द खोले जाएगें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS