मथुरा। सोमवार को राया ब्लाक सभागार में नेहरू युवा कंेन्द्र द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यकम में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र सिडिंकेट बैंक के सलाहकारों ने युवाओं व किसान भाईयों को जन धन योजना केसीसी व फसल बीमा व नई ऋण व जमा योजनाओं के लाभ व क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने उपरिथत रहकर युवाओं को बैंकों में खाता खोलने के महत्व व बैंक द्वारा प्रदान किए जा रहे षिक्षा ऋण व फसल ऋण, फसल का बीमा कराने से होने वाले लाभ की जानकारी दी व उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इससे पहले नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक ओम करन पाण्डेय ने कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार, राम खिलाडी शर्मा, आदि मौजूद रहे।





