ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र ने लगाया शिविर

-छात्र-छात्राओं को दी बैंको से ऋण लेने की जानकारी 

मथुरा। ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत जागरूकता शिविर लगाकर आई टी आई  वृन्दावन प्रशिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं को वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने मुद्रा योजना के अन्तर्गत मिलने वाले ऋण की जानकारी की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण, असली नोट की पहचान करना, फोन पर आने वाली फेक कॉल से बचने की जानकारी प्रदान की। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । मुद्रा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार करने वालों को तीन चरणों में ऋण बैंकों के द्वारा प्रदान कराए जाएगे।  मुंद्रा बैंक की जानकारी दी इस योजना में तीन चरणों में जरूरतमंदों को बैंकों द्वारा ऋण दिया जाएगा जिसमें तीन चरणों  में ऋण प्रदान किया जाएगा। इस योजना की सबसे खास बात है इसमें बिना कोई सामान गिरवी रखवाये ऋण दिया जा रहा है।   

इस योजना में ब्याज भी कम रहेगी तथा समय पर भुगतान करने पर छूट का भी प्रावधान है। इस मौके पर युवाओं की बैंक से सम्बन्धित जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला कार्डीनेटर  सुनील कुमार यादव राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti