ज्ञानदीप में बाल दिवस पर रंगारंग मेला

बच्चों के प्रिय ’ चाचा नेहरू ’ पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन ’ बाल दिवस ’ के उपलक्ष्य में गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में रंगारंग बाल मेला आयोजित किया जा रहा है।

बाल मेला की अधिकांश व्यवस्थाएँ छात्र - छात्राओं द्वारा ही की जा रही हैं। मेले में कला-हस्त शिल्प प्रदर्शनी , खान-पान के स्टाॅल , काव्य - पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन किया गया है।

इस अवसर पर ’ फूल खिलेगा बागों में जब तक गुलाब का प्यारा - तब तक जिन्दा है धरती पर चाचा नाम तुम्हारा ’ समूह गान भी प्रस्तुत किया जायेगा जो तत्कालीन प्रधान मंत्री इन्दिरा गाँधी के निवास पर प्रस्तुत किया गया था और उन्होंने प्रसन्न होकर बच्चों को पुरस्कृत किया था। एक अन्य कार्यक्रम गोल - मटोल छात्र - छात्राएँ ’ गोल मटोल देश का राजा ’ नामक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

छात्र - छात्रा इस अवसर पर नवरत्न चाट , भेलपूरी , फ्रूटी जूस , गोल गप्पे, साँभर बड़ा , राज कचैडी , इडली आदि स्वादिष्ट व्यंजन खायेंगे भी- खिलायेंगे भी। इनके अतिरिक्त मनोरंजक खेलों के स्टाॅल भी होंगे।

ज्ञान दीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया , शैक्षिक निदेशक के.जी. माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने बाल मेले में विद्यालय के अभिभावक गण तथा अतिथियों को आमंत्रित किया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti