ज्ञानदीप में विज्ञान - कला प्रदर्शनी:

 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने किया कल्पनाओं को साकार

गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सैकेन्डरी स्कूल के श्री गुरुशरणम् सविता सभागार में आयोजित विज्ञान - कला प्रदर्शनी का केन्द्रीय विद्याालय रिफायनरी के प्राचार्य डा0 महेन्द्र सिंह , कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी, ज्ञानदीप प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट , सचिव मोहन स्वरूप भाटिया तथा शैक्षिक निदेशक के0 जी0 माहेश्वरी ने शुभारम्भ करते हुए 40 वीथिकाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया।

 

प्रदर्शनी में विज्ञान, कला, साहित्य, संस्कृति, भारतीय जीवन शैली आदि शीर्षकों के अन्तर्गत प्लास्टिक की बोतलों से निर्मित नाव, भविष्य की सड़कें, स्व निर्मित एयर कन्डीशनर, स्मार्ट सिटी, 21 वीं सदी की रेल, प्राचीन कवि, हास्य रसावतार आदि के अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित सज्जा एंव उपहार कलाकृतियों आकर्षण का केन्द्र थीं।

 

आयोजन के समापन पर प्राचार्य डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्र - छात्राओं की कल्पनाशीलता से वह आश्चर्यचकित हैं। प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी ने विद्याथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की शुभ कामनाएँ व्यक्त कीं।

ए ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं में भावी वैज्ञानिक और कलाकारों के दर्शन हो रहे हैं। रमेश कुमार शर्मा तथा के0 जी0 माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोजेक्ट बनाने वाले विद्यार्थी भविष्य में कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के श्रम तथा साधना के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti