ज्ञानदीप में संस्कृत सप्ताह का शुभारम्भ

मथुरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में ज्ञानदीप शिक्षा भारती में संस्कृत सप्ताह का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। संयोजिका अंजू शर्मा ने आराध्या भगवान सूर्यदेव का आहृान एक संस्कृत श्लोक के माध्यम से किया गया। छात्रा आयुशी षर्मा के द्वारा एक नीति सम्बन्धी कविता का पाठ किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी द्वारा संस्कृत भाषा की सम्पन्नता को समझाते हुए बताया गया कि आज के सभी वैज्ञानिक अविष्कारों का उल्लेख संस्कृत के विभिन्न ग्रन्थों में मिलता है। यही कारण है कि अमेरिका की अन्तरिक्ष विज्ञान शोध संस्था ‘नासा‘ जैसी संस्था ने संस्कृत ज्ञान को अपने शोधार्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। विद्यालय के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि हमें अपनी मूल भाषा पर अभिमान होना चाहिये और इसे सीखने का सतत् प्रयास करते रहना चाहिये। प्राचार्या निधि भाटिया ने संस्कृत सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti