मथुरा। फरह ब्लाॅक के गांव झंडीपुर में दलित बस्ती में महीनों से पेयजल किल्लत बनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी भ्ज्ञी अपने पड़ोसी गांव झंडीपुरा में ग्रामीणाों की समस्या हल नहीं कर सके हैं। झंडीपुरा के दलित रामवीर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष कई दिनों से ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने की बात कह रहे हैं लेकिन मौके की स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल को गांव में स्वजल धारा के तहत बनी एक मात्र पानी की मिनी टंकी में रात्रि एक बजे से चार बजे के बीच ही पानी मिलता है। वहीं टंकी के नीचे की आधा आधा फुट तक पानी भरा रहता है। सुबह के वक्त ग्रामीणों को बूंद भी पानी भी नसीब नहीं हो पाती जिससे दलित बस्ती में पेयजल की हाहाकार मचा हुआ है।
वहीं अब स्थानीय लोग बलरई के रहने वाले मूल निवासी अनूप चैधरी को भी अकुशल नेता के रूप में देखने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है किअगर पेयजल किल्लत जल्दी ठीक हीं करायी गयी तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।





