झमाझम वर्षा से ब्रज हुआ पानी से लबालब

चैतरफा जल भराव से आवागमन बाधित, रंगेश्वर विग्रह गन्दे पानी में डूबा

दुकानों में घुसा पानी, आकाशीय विजली ने जर्जर की दरेसी अस्पताल की दीवार

मथुरा। लगातार हो रही वर्षा से शहर के हालात बद से बदतर हो गये है। शहर के अन्दर पडने वाले चार रेलवे पुलों के नीचे जल भराव के कारण यातायात व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गयी चार पहिया वाहनों व दुपहिया वाहनों से लोग इन मार्गों से होकर नही निकल पाये। विद्युत विभाग की अन्डर ग्राउन्ड केबिल विछाने के वाद सड़को को जिस प्रकार से खोदकर फिर उनको भरा गया था उससे विद्युत विभाग के कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। आकाशीय विजली के कहर से दरेसी रोड स्थित इस्लामियां इन्टर काॅलेज और दरेसी अस्पताल की दीवार में दरारें पडने से दोनों भवनों को नुकसान हुआ है।

शहर में चारों तरफ गहरे गडडे नजर आ रहे है। जल भराव के कारण अंतापाड़ा के दर्जनों घरों में पानी घुस गया, नाले का बरसाती पानी घरों में घुस जाने से यहां रहने वाले लोगों का जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया कीमती घरेलू सामान को भारी नुकसान होने से लोग परेशान हैं। जल भराव के कारण शहर के कई इलाकों में दर्जनों वाहन फंसे नजर आये दुपहिया वाहन तो काफी काफी दूर तक बह गये। लम्बे इन्तजार के वाद आयी वर्षा ने अब मुसीबत का रूप ले लिया है पिछले चैबीस घन्टे से लगातार वर्षा के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चलते जहां चैतरफा पानी ही पानी से लोग परेशान हुए वहीं पीने व अन्य दैनिक कार्यों के लिये पानी जुटाना भी लोगों के लिये कष्टकारी सावित हुआ। शहर के बीचों बीच रंगेश्वर महादेव का विग्रह गन्दे पानी में डूबने से भक्तों की भावनाएं आहत हुंयी। कुल मिलाकर झमाझम वर्षा ने समूचे ब्रज क्षेत्र में इन्द्र के प्रकोप की कल्पना तरोताजा कर दी है।

शहर के चैक बाजार नया बाजार स्वामी घाट द्वारिकाधीश छत्ता बाजार होलीगेट आदि क्षेत्रों में जल भराव से जहां आवागमन बाधित हुआ वहीं कई दुकानों में गन्दे पानी के प्रवेश कर जाने से दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। क्वालिटी तिराहे से जंकशन की ओर जाने वाले मार्ग माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आस पास की दुकानों में पानी भरने से दुकानदार निराश दिखाई दिये दोपहर वाद तक झमाझम वारिस के चलते शहर की सडकों पर आमतोर पर सन्नाटा बना रहा मुख्य मार्गों पर सामान्य की तुलना में कम सवारी वाहन दौडते नजर आये। अन्डर ग्राउन्ड विद्युत केबिल डालने में ठेकेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही की पोल भी वर्षा ने खोल कर रखदी शहर के कई इलाकों में सड़क और सीबर व मेनहोलों के धंस जाने से हालही में बनी सड़क ने जर्जर रूप ले लिया है। शहर के किसी भी इलाके को ले लीजिए वही नाली और नाले ओवर लोड मिलेगे डीग गेट मसानी तिराहा पर जब भी पानी भरता हे तो ओबर लोड सिल्ट की बजह बनती हे बेचारे पशु कही किसी घटना का शिकार न हो जाये। अगर वक्त रहते हुये नगर पालिका प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो कभी बड़ी घटना हो सकती है। वहीं मौलाना आजाद रोड़ पर स्थित इस्लामियां इण्टर कॉलेज व बृज चिकित्सा संस्थान की सीमावर्ती दीवार में दरारें आकाशीय विजली के कहर से पड जाने के कारण इन दोनों सार्वजनिक हित के भवनों को नुकसान हुआ है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti