झोलछाप चिकित्सक के यहा प्रसूता की प्रसव के दो दिन बाद मौत

हालत बिगड़नें पर मथुरा किया रैफर परिजनों ने हंगामा काटा

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में कस्बे में झोलाछाप चिकित्सक के यहाॅ प्रसव के दो दिन बाद अचानक तबियत विगड़नें के बाद ईलाज के दौरान प्रसूता महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों नें चिकित्सक के यहाॅ जमकर हंगामा काटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जें में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस दोनो पक्षों में समझौते के प्रयास किये जा रहें हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव डागौली निवासी 21 वर्षीय ऊषा पत्नी रिन्कू प्रसब पीड़ा के चलते थाना मांट क्षेत्र के नसीटी रोड पर डा0 हाकिम सिंह का प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया जहाॅ दो दिन पूर्व उषा ने एक बच्चें को जन्म दिया और बच्चा होने के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ गई। अचानक आज ऊषा के तेज ब्लीडिंग होने लगी जिस पर परिजनों ने उषा को पुनः डा0 हाकिम सिंह के यहाॅ भर्ती कराया जहाॅ कुछ घंटें ईलाज के बाद भी आराम नहीं होने पर चिकित्सक ने उषा को मथुरा रैफर कर दिया। लेकिन उषा ने रास्ते में मौत हो गई। उषा की मौत के बाद परिजनों में अक्रोश फैल गया और परिजनों ने उषा के शव को डा0 हाकिम सिंह के यहाॅ ले जाकर ईलाज में लापरवाही बरतनें का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कांटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं दोनो पक्षों में समझोते के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti