टटलुओं के चंगुल में फंसने से बचे चैन्नई के चार युवक

टटलू गिरोह के चंगुल में फंसने से बचेे चार युवक
 
गोवर्धन। लालच के चलते सस्ते भाव में सोना खरीदने आये चैन्नई से आये चार युवकों को पुलिस ने टटलू कटने से बचाया। चैन्नई से आये श्रीनिवासन ने बताया की काफी दिनों से एक नम्बर से फोन आ रहा था कि हम मजदूर आदमी है हमे मिट्टी की खुदाई के दौरान एक सोने की ईट मिली है और हम उसे अपने यहां बेचेगें तो पुलिस हमे पकड लेगी। हम इन ईटों को आपको सस्ते भाव में बेच देगें। सेन्ट्रल चैन्नई निवासी श्रीनिवास को लालच आ गया और उनकी मीठी मीठी बातों में आकर अपने तीन साथी रघु, तंगराज, कार्तिक के साथ गोवर्धन आ गया। ये लोग एक स्थान पर बैठकर वरसाना रोड पर ठगों का इंतजार कर रहे थे। उसी समय इंस्पेक्टर उदयराज सिंह वरसाना की ओर जा रहे थे। तभी उनकी निगाहे सडक किनारे बैठे लोगों पर पडी और उन्होने गाडी रोककर उनसे पूछा तो एक बार वह भयभीत हो गये। मगर उन्होने अपनी सच्चाई पुलिस को बता दी। थाना पुलिस ने ठगों के बारे में बताकर समझा कर वापिस घर भेज दिया। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti