मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसी नहर के पास टाटा 407 में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टाटा 407 में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा दूसरी व्यक्ति घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सुखराम पुत्र नत्थीलाल निवासी शिवनगर कालोनी गोवर्धन रोड तथा सोमवीर पुत्र किशन सिंह निवासी अरसैना टाटा 407 संख्या यूपी 80 बीए 9309 मंे सवार होकर किसी कार्य से कोसकलां गये थे। कल रात्रि वह कोसी से कार्य पूरा कर मथुरा लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसी नहर के पास अज्ञात वाहन ने गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे सुखराम की मौके पर ही मौत हो गयी तथा सोमवीर गंभीर रूपसे घायल हो गया जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





