टिकट रिजर्वेशन की आड में ब्लैकमनी को व्हाइट करने में लगे लोग

टिकट रिजर्वेशन की आड में ब्लैकमनी को व्हाइट करने में लगे लोगनई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के फैसले के बाद लोगों ने ब्लैक मनी को व्हाइट में तब्दिल करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। गौरतलब है कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे, हवाई यात्रा के टिकटों पर 11 नवंबर तक 500 और 1000 रुपए के नोट देने पर छूट दी गई है। अब लोग सरकार की इस छूट का गलत फायदा उठा रहे हैं और अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट करने में लगे हैं। रेलवे और हवाई यात्राओं की एडवांस बुंकिंग में लाखों रुपए के 500 और 1000 के खपाए जा रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले रेलवे और हवाई यात्राओं की बुकिंग कई गुना बढ गई है। इससे सरकारी एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। साथ ही विजिलेंस ने इस बारे में सरकार को भी आगाह किया है। दरअसल सरकार ने रेलवे, बस ,हवाई यात्राओं और अस्पताल में 72 घंटों तक 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन में रखने की छूट दी है। सरकार की इस छूट का फायदा उठाकर लोग लाखों रुपए की रेलवे और हवाई टिकटों की बुकिंग करवा रहे हैं। यहां तक कि वेटिंग में भी ये टिकट बुक कराए गए। वे लोग बाद में इन्हें कैंसिल करवा लेंगे और थोडे नुकसान के बाद उन्हें बाकि पैसा वापस मिल जाएगा और 500 और 1000 के पुराने नोटों से भी छुटकारा मिल जाएगा। ना ही उन्हें बडी रकम जमा कराने बैंक में जाना होगा और ना ही उन पैसों का हिसाब देना होगा। रेलवे ने इसके बाद 5000 से ज्यादा के टिकट पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया। इससे अगर कोई लाखों के टिकट बुक कराता है तो उसकी जानकारी भी टैक्स एजेंसियों को रहेगी और वे उस अकाउंट पर नजर रख सकेंगे। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि कई सारे यात्रियों ने नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक राजधानी का टिकट 1.75 लाख में बुक कराया। इतनी बडी बुकिंग आम दिनों से नहीं होती।               

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब लक्ष्मी को मिला मुफ़्त टिकट, तो उसकी दुनिया चल पड़ी...!

  1. माथुर को टिकट मिलने पर हर्ष

  1. मुलायम का सुलह फॉर्मूला- पार्टी शिवपाल के हाथ, अखिलेश बांटेंगे टिकट !




Mediabharti