क्या आप भी ख़ुशी कुमारी गुप्ता को मिस करते हैं?तो बस आपका इतंजार खत्म हुआ क्योंकि जल्द ही खुशी उर्फ़ सनाया ईरानी जल्द ही टीवी की दुनिया में अपना कमबैक करने जा रहीं हैं। खबर के अनुसार सनाया जल्द ही स्टार प्लस के आने वाले शो मीनू मौसीसे कमबैक करेंगी। इस सीरियल में सनाया एक ऐसी महिला के किरदार में दिखेंगी जो अपनी बहन के तीन बच्चों के लिए अपनी जिंदगी नाम कर देगी। इसमें वो एक कुवारी दिखाई देंगी।वहीं इस सीरियल में आदित्य रेदिज आपको मेन लीड रोल में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि सनाया ने इस साल 25 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहित सेहगल से शादी की थी, जिसके बाद वो टीवी से दूर थीं।सनाया और मोहित साल 2008 में टीवी शो मिले जब हम तुम के सेट पर मिले थे। जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर ये एक-दूसरे को डेट करने लगे। इनकी शादी पर टीवी जगत कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस सीरियल के बाद सनाया ने टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं में खुशी और रंग रसिया में पार्वती का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरी। वहीं, मोहित कबूल है, सरोजनी- एक नई पहचान जैसे शोज से जुड़े।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
ऑटो बूम पर तेज़ी से दौड़ती जेके टायर्स, लेकिन रास्ते में हैं कई रुकावटें...
बारिश के देवता तो हुए मेहरबान, लेकिन पानी कहां गया...?
ट्रंप टीम द्वारा भारत का अपमान या कूटनीति में फूहड़पन की वापसी