टेªन में विधायक की पुत्री का सामान चोरी होने पर

बलदेव विधान सभा क्षेत्र के रालोद विधायक की पुत्री का सामान चोरी होने पर आज विधायक पूरन प्रकाश मथुरा जंक्शन पर अपने समर्थकों के साथ धरना देते हुए 

जंक्शन पर धरने पर बैठे रालोद विधायक 

मथुरा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के रालोद विधायक की पुत्री का जबलपुर से मथुरा आते समय झांसी और आगरा के बीच महाकौंशल एक्सप्रेस से सामान चोरी हो गया। घटना को लेकर विधायक आज मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अपने समर्थकांे के साथ धरने पर बैठ गये और चोरी की घटना के खुलासे की मंाग की। 

मिली जानकारी के अनुसार विधायक की पुत्री भावना प्रकाश जबलपुर स्थित अपने निवास से मथुरा भाई की शादी में शामिल होने के लिये महाकौंशल एक्सप्रेस से आ रही थी। वे एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार थीं। बताया गया कि झांसी और आगरा के बीच चोरों ने उकना जेवर, नगदी, मोबाइल आदि सामान चुरा लिया। घटना की सूचना जब विधायक को लगी तो उन्होंने मथुरा जंक्शन पर धरना देना शुरू कर दिया। बताया गया कि भावना के बैग से चार लाख रूपये के जवर, पचास हजार रूपये नगद, आईफोन का मोबाइल सभी चोरी कर लिया गया। घटना झांसी व डबरा के मध्य बतायी गयी है।  इस घटना से रेल के अंदर सुरक्षा की पोल खुल गयी है। धरने पर बैठे विधायक को आश्वासन देने के लिये एसपी रेलवे आगरा, सीओ रेलवे और स्थानीय जीआरपी पुलिस के अलावा मथुरा के सीओ सिटी और कई थाने की पुलिस भी मथुरा जंक्शन पंहुची जहां विधायक को चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा करने और ऐसी घटनायें रोकने का आश्वासन दिया। तब जाकर विधायक धरने से उठे। विरोध में मथुरा जंक्शन पर धरना प्रदर्शन में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुष्पा प्रकाश, बृज यातायात व पयार्वरण  जनजागरूकता समिति अध्यक्ष विनोद विनोद दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, बलवीर रावत आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti