मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित बाजना पुल के समीप तूरी लेने जा रहे व्यक्ति का टैªक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे टैªक्टर का गयाल ठीक करने के प्रयास करते हुए टैªक्टर के पहिए के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार बाजना पुल के समीप तूरी से भरे ट्रैक्टर की गयाल ठीक करने का प्रयास कर रहे ट्राॅली सवार 32 वर्षीय निरंजन पुत्र प्रदीप निवासी मगोर्रा की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से मौत हो गयी। बताया गया कि निरंजन सुरीर क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टे पर तूरी ले जाकर व्यापार करता है। वह आज भी तूरी लेकर जा रहा था कि अचानक तूरी के पल्ले पुल की तरफ डिवाइडर पर आ गये। वह उसे ठीक करने के प्रयास में लग गया तभी ट्रैक्टर के आगे बढ जाने से वह नीचे आ गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।





