मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिफाइनरी के गेट नम्बर 9 के पास टैंकर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजा की माॅग की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नगला धना तेजो निवासी भरतों उम्र 35 वर्ष वाहन के इन्तजार में सडक किनारे खड़ा था कि तभी आगरा की ओर से आ रहें टैंकर ने भरातों को कुचल दिया जिससें भरतों की मौके पर ही दर्दनाक मोत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर भरतों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम् के लिए भेजा हैं। सूचना पर आये परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की माॅग की हैं।





