मथुरा। थाना शेरगढ अंतर्गत गांव ओबा में बाइक सवार में टैम्पो द्वारा टक्कर मार देने से युवक की मौत हो गयी। बताया गया कि टैम्पो संख्या यूपी 83 9821 के अज्ञात चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते अनिल की बाइक संख्या यूपी 85 ए 8524 में टक्कर मार दी जिससे 21 वर्षीय अनिल की मृत्यु हो गयी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतक के भाई मूलचंद पुत्र नत्थी निवासी धीमरी थाना शेरगढ़ ने टैम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।





