टैम्पों पलटने से एक श्रद्धालु की मौत

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत सौंख रोड पर गांव पालीखेड़ा के निकट परिक्रमार्थियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के जाटव मौहल्ला के कुछ लोग शनिवार रात को परिक्रमा लगाने के लिए टेंपो से गोवर्धन जा रहे थे। हाईवे स्थित गोवर्धन चैराहा पर जाम लगा हुआ था तो वह सौंख रोड होकर गोवर्धन जाने लगे। तभी गांव पालीखेड़ा के निकट टेंपो पलट गया। दुर्घटना में औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय भारत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में कृष्णानगर क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया गया, वहां से लाइफ लाइन और इसके बाद स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने भारत को मृत घोषित कर दिया। भारत एक शोरूम में काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उनके पत्नी और एक बेटी तथा दो भाई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti