मथुरा। कोतवाली सुरीर अंतर्गत तेहरा पुल के पास तेजगति से आते एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते दो लोगों में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया गया कि ट्रक संख्या जीजे 12 1582 के अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते तेहरा पुल के पास खड़े 41 वर्षीय राकेश और उसके साथी 32 वर्षीय हेमराज को टक्कर मारी जिससे
दोनों की मौत हो गयी। मृतक राकेश के भतीजे अनीश पुत्र रनवीर निवासी गढी बालकिशन मांट ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।





