मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम महुअन स्थित राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर 69 ए 4115 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक संख्या यूपी 85 एके 5384 में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार 28 वर्षीय मुरारी लाल पुत्र हरीशचन्द्र निवासी 78ए सुल्तानपुर आगरा कैन्ट आगरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई घनश्याम पुत्र हरीशचन्द्र निवासी सुल्तानपुर आगरा ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





