मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एपी 07 3650 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गाॅव नवीपुर के पास आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक चालक रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछें बैठे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के साले दिनेश कुमार यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी फरीदाबाद ने अज्ञात ट्रक चालक के वियद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।





