मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ललित कुमार 28 वर्ष पुत्र मुरारी लाल निवासी मीना नगर कोसीकलां तथा आनंद पुत्र इन्द्रजीत निवासी डूंगरा जाट जहांगीराबाद बुलन्दशहर मैजिक गाड़ी में सवार होकर कोसी की ओर जा रहे थे तभी नरहौली थाने के सामने तेज गति से आते ट्रक ने मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मैजिक में सवार ललित और आनंद की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने ट्रक और मैजिक को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि घायलों में से एक व्यक्ति की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।





