ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत

मथुरा। थाना व कस्बा छाता क्षेत्र स्थित गोवर्धन चैराहे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ट्रक की चपेट में आकर मोटर साईकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

मिलीजानकारी के अनुसार बताया गया है कि मौहल्ला चतुभुर्जी कस्बा छाता निवासी ब्रजकिशोर शर्मा पुत्र रामजीलाल जो कि बरसाना रोड स्थित अपने आईस फैक्ट्री के ट्रांस्फार्मर खराब होने पर उसकी सूचना स्थानीय बिजली घर से लौटने समय गोवर्धन चैराहे पर वाईक सवार नं.-यूपी 85एएफ2113 पीछे से आ रहे तेज गति से आ रहे  ट्रक सं. आर.जे 116ए 6484 ने मोटर साईकिल सवार को बुरी तरह रौद दिया। घायल ब्रजकिशोर शर्मा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।  पुलिस ने ट्रक को चालक सहित अपनी हिरासत में लेकर कार्यबाही प्रारम्भ कर दी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti