हाथरस जंक्शन से बुलेरों सवार बदमाशों नेे आलू से भरा ट्रक लूटा
मथुरा। जनपद हाथरस के हाथरस जक्शन के बाद से बेलेरों सवार आधा दर्जन बदमाशों ने असलाह के बल पर आलू से भरे ट्रक को लूट लिया और चालक के साथ लूट पाट करने के बाद चालक के हाथ पैर वांध कर थाना मांट क्षेत्र के गाॅव जावरा में फैंक कर ट्रक को लूट कर ले गये। घटना से पीडि़त ट्रक चालक ने थाना मांट पहुंच कर अपने साथ घटित घटना से अवगत कराया हैं। पुलिस चालक को लेकर साथ लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार काले पंडित के ट्रक का चालक नासे निवासी पुन्हाना जनपद नूंह हरियाणा हाथरस के लाखन कोल्ड स्टोर से ट्रक में आलू भर हाथरस जक्शन होते हुए दिल्ली जा रहा था कि तभी हाथरस जक्शन के पास बेलेरों सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को ओवर टेक कर रोक लिया और असलाह के बल पर ट्रक को अपने कब्जें में लेकर चालक से मारपीट की और ट्रक को मथुरा रोड पर ले आये। बदमाशों ने ट्रक चालक रामकुमार से नगदी व मोवाईल छीन लिया और मांट क्षेत्र के गाॅव जावरा के पास ट्रक चालक के हाथ पैर बांधकर चालक को जंगल में छोड़ गये। ट्रक चालक ने शोरगुल कर आसपास के लोगों को अपने पास बुलाया और अपने हाथ पैर ग्रामीणों से खुलवाने के बाद अपने साथ घटित घटना ग्रामीणों को अवगत कराया उसके बाद ट्रक चालक सीधे थाना मांट पहुंचा और पुलिस को अपने साा हुई घटना की जानकारी दी। ट्रक लूट की घटना से पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने भागे बदमाशों की वेलेरों व ट्रक की तलाश के लिए जनपद में रेन्ज स्कीम लागू कर वाहनों की तलाशी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। पुलिस ने घटना स्थल हाथरस के होने के चलते घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।





