ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

मथुरा। मथुरा-राया मार्ग पर आज प्रातः अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले उसमें लदी भैंस व्यापारी को सुपुर्द कर दी तथा ट्रक को थाने ले गईं। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने उक्त ट्रक के आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी 22 वर्षीय बलराम उर्फ बलिया पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद अपने खेत पर जा रहा था, जैसे ही वह मथुरा-राया मार्ग स्थित ब्रज गौरव ढाबा के निकट पहुंचा, वाहनों की रफ्तार थमने व सड़क पार करने को वह सड़क किनारे खड़े हो, इंतजार कर रहा था, इसी दौरान तेजगति से आए अनियंत्रित ट्रक सं. आरजे17 जीए 2090 ने उसे कुचल दिया। जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए तथा सूचना पाकर थाना जमुनापार पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने ट्रक में लदी भैंसे साथ चल रहे व्यापारी को दे दी। जबकि ट्रक को थाने ले जाकर खड़ा कर दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने दर्ज कराई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti