ट्रेन की चपेट में आकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मथुरा। गणतंत्र दिवस समारोह की खुशी के बीच जनपद के कोसीकलां में एक दुखद हादसा हो गया। यहां सोमवार को कोसीकलां क्षेत्र में कोटवन राजमार्ग से सटी रेलवे लाइन पर रेल की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ साथ भारी संख्या मे लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा से कोटवन राजमार्ग होते हुए चार युवक ऑल्टो कार से ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे। युवक रास्ते में अपनी कार रोककर वहां से गुजर रही ट्रेन का फोटो लेने लगे और अचानक इस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम याकूब, इकबाल और अफजल थे। ये तीनों युवक क्रमशः मुरादनगर, फरीदाबाद और दिल्घ्ली के रहने वाले थे। कार में सवार चैथा युवक अनीस जो मितरोल निवासी है, हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शव और कार को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login