मथुरा। शहर के छावनी रेलवे स्टेशन के समीप एक हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी वहीं गोवर्धन में रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैण्ड, नया नगला निवासी 50 वर्षीय रामगोपाल पुत्र मसी चरन की छावनी के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। वहीं गोवर्धन के मलसराय निवासी 21 वर्षीय गीता देवी पत्नी सतीश बीतीरात गोवर्धन गयी हुयी थी तभी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रात्रि करीब साढे नौ बजे उसकी मौत हो गयी। बताते हैं कि इस महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं थी तथा गृहक्लेश भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि मृतका के चार वर्ष की एक पुत्री भी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





