ठंढ व भूख से मरनें पर एसडीएम व तहसीलदार होंगे दण्ड के भागी- शिवपाल

लोक निर्माण मंत्री ने मिल्कीपुर में किया 2162 लाख की 48 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण

फैजाबाद की मिल्कीपुर तहसील में सड़क परियोजनाओं का शुभारम्भ करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं अन्य

फैजाबाद।उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई सहकारिता एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी के लिए निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा की व्यवस्था कराई है जो अपने आप में इतिहास है। उन्हांेने कहा कि ऐसी व्यवस्था दुनिया के किसी भी देश एवं प्रदेश सरकार ने उपलब्ध नहीं की है। गरीबों की गम्भीर बीमारी, हार्ट, किडनी तथा कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज मुख्यमंत्री सहायता कोष से निःशुल्क कराया जाता है। श्री यादव ने कहा कि आपके गाॅव का कोई गरीब जो गम्भीर रोग से पीडि़त हो उसे लेकर लखनऊ आयें उसकी इलाज की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से करायेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रति व्यक्ति की आय 22 हजार से बढ़कर 33 हजार हो गयी है जो कि विकास का प्रतीक है। श्री यादव ने प्रशासन के तहसील एवं आला अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी क्षेत्र में ठंड, शीतलहर एंव भूख से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं से ऐसी सूचना मिलती है तो वहाॅ के एस.डी.एम. व तहसीलदार के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 हजार लोगों को समाजवादी पंेशन का लाभ दिया जा रहा है जिसमें 500 रूपये प्रति माह एवं हर वर्ष 50 रूपये की वृद्वि की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि देश की किसी भी सरकार ने पंेशन की इतनी धनराशि की व्यवस्था नहीं की है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन की धनराशि भी लाभार्थी के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को साइकिल देकर प्रदेश सरकार ने उनकी रोजी रोटी कमाने में सहयोग प्रदान किया है। श्री यादव आज फैजाबाद जनपद के मिल्कीपुर तहसील में 21 करोड़ 62 लाख की 48 परियोजनाओं सड़कों का लोकार्पण तथा 06 करोड़ 88 लाख की 20 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुये अपनें सम्बोधन में कहा कि विकास की गति का चक्का यहीं नहीं रूकेगा हमारी सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनायेगी। उन्हांेने वहां पर उपस्थित लोगों की मांग पर 09 और सड़क जिनकी लागत 35 करोड़ अनुमानित, के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने जनता की मांग पर कुमारगंज मिल्कीपुर निर्मित मार्ग को आगे रूदौली भेलसर तक निर्माण की भी घोषणा की। मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा में सबसे अधिक विकास इसी सरकार में हुआ है। ये विकास का पहिया आगे भी चलता रहेगा बस आप सभी लोग सरकार के कामों में सहयोग करते रहें। इस अवसर पर मंत्री अवधेश प्रसाद, नारद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना गुप्ता, रूदौली विधायक, ब्लाक प्रमुख तथा स्थानीय नेता के साथ साथ सभी बड़े अधिकारी एंव जनता उपस्थित थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti