झांकियों और पटेबाजी के बीच निकाली शोभायात्रा
संत सम्मेलन में गौ रक्षा एवं यमुना रक्षा का लिया संकल्प

गोवर्धन में गिरिराज बल्लभ महाराज के वार्षिकोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल संतगण
गोवर्धन। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग कुुसुम सरोवर के ठा0 गिरिराज बल्लभ महाराज मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का समापन गुरूवार को परिक्रमा मार्ग में निकाली गई शोभायात्रा के साथ हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के समापन मौके पर हवन यज्ञ, संत सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न झांकियों के बीच शोभायात्रा महंत ईश्वर दास महाराज के निर्देशन में परिक्रमा मार्ग से दसविसा, मानसी गंगा, सौंख एवं गिरिराज दानघाटी मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा में आतिशबाजी के साथ साथ राधाकृष्ण की झांकी, शिव दरबार की झांकी एवं पटेबाजी शामिल थी। कथा का श्रवण संत राघव दास जी महाराज ने कराया। महोत्सव में संत ईश्वर दास महाराज ने बताया कि ब्रज में अखंडनाम संकीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों सफलता तब मानी जाएगी, जब यहां गौ एवं यमुना जी की रक्षा होगी। गिरिराज महाराज की तलहटी में प्राचीन कुंडों, सरोवर एवं धरोहरों का रखरखाब एवं सरंक्षण आवश्यक है। संतों ने एकजुट होकर गौ रक्षा एवं यमुना रक्षा के लिए आंदोलन करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा ने किया। इस मौके पर राघव दास महाराज, दामोदर महाराज, रमाशंकर गोस्वामी, उमंग गोस्वामी, तरंग गोस्वामी, धमेन्द्र शर्मा, हरिदास बाबा, राधारमन, राधेश्याम, मोहित आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS