ठाकुर जी को हरियाली तीज पर पहनाये हरे वस्त्र और किया हरियाली श्रंगार

चक्लेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में हरियाली के बीच विराजमान ठाकुर श्री राधा कृष्ण जी

गोवर्धन। हरियाली तीज के मौके पर गिर्राज महाराज की तलहटी के मंदिरों में भगवान को हरे वस्त्र पहनाकर हरियाली में बिठाकर हरे रंग से बने पकवानों से भोग लगाया गया।

ठाकुर जी के दर्शनों की झलक पाने को गिर्राज महाराज की तलहटी में भक्त दर्शनों के लिए लालायित नजर आये। गिर्राज धाम के चक्लेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में महंत मुरारी मोहन दास बाबा के निर्देशन में भगवान श्री राधाकृष्ण का हरे रंग के वस्त्र पहनाकर ठाकुर जी को हरियाली के बीच विराजमान किया गया। ठाकुर जी के दर्शनों को शाम से भक्तों का आना प्रारंभ हो गया। देर रात्रि तक यह क्रम जारी रहा। देर रात्रि तक ढ़ोलक, मृदंग, तवला, बाजे की आदि की सुर मधुर धुन पर श्री राधा कृष्ण के भजनों का आयोजन किया गया। भजनों की सुर मधुर धुन पर भक्त देर रात तक भक्त थिरकते नजर आये। इस मौके पर ठाकुर जी खीर पूरी आदि पकवानों से भोग लगाया गया। वहीं तलहटी के सभी मंदिरों में हरियाली तीज के मौके पर अद्भुद श्रंगार किया गया। इस मौके पर महंत मुरारी दास बाबा, जय निताई दास, सनातन दास बाबा, बृन्दावन दास बाबा, मधुमंगल, राधाचरन बाबा, तुलसी बाबा, हरीदास बाबा आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login