मथुरा। वृन्दावन नगर के हरमिलाप प्रेम निकेतन होटल में ठेका दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार ने युवक को नशीली वस्तु खिलाकर ठेका दिलाने के बहाने बारह लाख रूपये ठग लिये। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। बताया गया कि टीकम सिंह पुत्र अजय चन्द्र निवासी रिफाइनरी को संतोष ठेकेदार और उसके तीन लोगों ने नशीली वस्तु खिलाकर ठेका दिलाने के बहाने बारह लाख रूपये ठग लिये। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।





