
कटान को जा रही 18 गाय पकडी
गायों को डम्फर से निकालते पत्रकार विनोद चैधरी एवं अन्य
राया। क्षेत्र में गौकशी की घटनाऐं कम नही हो रही है। आज सुबह डम्फर में लादकर कटान को ले जा रही 18 गायों को पुलिस ने ग्रामीण व मीडिया कर्मियों के सहयोग से बरामद कर लिया पुलिस ने बरामद की गयी गायों को बरसाना गोशाला मान मंदिर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सुचना मिली कि आगरा की तरफ से डम्फर में गायों को डूस कर नोएडा की तरफ ले जाया जा रहा है इस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी राया राजा सिह मयफोर्स के हाइवे पर पहुच गये साथ ही ग्रामीण और मीडियाकर्मी भी हाइवे पर पहुच गये। जिन्होने हाइवे पुल संख्या 13 पर ग्रामीण व मीडिया कर्मीयो के सहयोग से डम्फर संख्या एच आर 69 5378 पकड लिया। जिसमें गाय भूसे की तरह ठूसी हुई थी। डम्फर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर गायों मल्है के समीप ग्रामीणो के सहयोग से उतरवाया व और गौशाला भिजवाया। जिसमें एक गाय की दम घूटने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुचे गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओ ने गायो का चिकित्सक बुलाकर उपचार कराया और सकुशल गोविन्द गौधाम जी बरसाना भिजवाया। जिससे हिन्दूवादिया में ऐसी घटनाओ से भारी आक्रोष है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS