
मथुरा। समाजवादी पार्टी में नगर अध्यक्ष चै0 सईद की छुट्टी कर दी गई है। उनके स्थान पर बच्चों के डाॅक्टर अशोक अग्रवाल को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष का नाम तय होते होते रोक दिया गया है। संभावना है कि दो तीन दिन के अंदर नये जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इसको लेकर दावेदार इटावा, सैफई और लखनऊ में परिक्रमा लगा रहे है। डा0 अग्रवाल की नियुक्ति से शहर के सपाईयों में हर्ष का माहौल है।
सपा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी बताती है कि तनवीर अहमद के नाम पर एक पक्ष की सहमति बनी थी लेकिन अचानक उसे रोक दिया गया। जानकार बताते है कि अगर घोषणा होती तो उसी समय जिलाध्यक्ष तय हो जाता लेकिन इसमें व्यवधान आ गया है। इसलिए अन्य दावेदार भी अब पूरी ताकत झोंककर पद हथियाने के चक्कर में है। सपा के बड़े नेता कहते है कि पूर्व में जो पदाधिकारी रहे उस पर विचार हो सकता है लेकिन अभी इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं हुई है। जनपद में अन्य दावेदार भी हैं। इनमें तुलसीराम शर्मा, दौलतराम चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा के नाम चल रहे है। बताते है कि पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह ने तनवीर के नाम पर सहमति जताते उन्हें अध्यक्ष बनाने को कहा है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई सूत्र बताते है कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष का नाम घोषित हो जाएगा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS