मथुरा। नगर के प्रख्यात चिकित्सक एवं फिजीशियन एवं विगत एक वर्ष पूर्व सरकारी सेवा में सुपरिटेन्डेट के पद से सेवा निवृत डा0 पीपी पाठक की धर्मपत्नी एवं किशोरी रमण महिला महाविद्यालय के अग्रेंजी विभाग की अध्यक्षा डा. शोभा पाठक ने विगत दिवस महाविद्यालय की प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया हैं। उपरोक्त महाविद्यालय में सन् 1976 से बतौर प्रवक्ता के पद पर अपने कैरियर की शुरूआत कर इस मुकाम तक पहुंची श्रीमती पाठक सुप्रसिद्व स्वतंत्रता सग्रंाम सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी के मित्र रहे प्रों0 पीएल मिश्रा की सुपुत्री है। उनके उक्त पद पर नियुक्त होने पर जनपद के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर हैं।





