
वृन्दावन में विधवाओं के लिये अहर्निश कार्य करने वाली समाजसेविका और यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रवक्ता डाॅ लक्ष्मी गौतम को उनकी उपलब्धियों के लिये मिले ऐशोचयन ग्रासरूट वोमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित होने पर सोमवार 29 सितम्बर को सोहम आश्रम में आयोजित बैठक में डाॅ लक्ष्मी गौतम का यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनकों बधाईयाॅ दी। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि डाॅ लक्ष्मी गौतम जो विधवा मताओं के लिये जो दिन रात कार्य कर रहीं है वो सराहनिय है। उनको राष्टीय स्तर के मिले अवार्ड के लिये हम उन्हे बधाईयां देते है। संत ने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त कराने व समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह की तैयारियां तेज है। संत समाज से बात की जा रहीं है व उनसे आग्रह किये जा रहा है कि धर्म और संस्कृति की प्रतीक यमुना मैया को बचाने के लिये सन्त समाज सत्याग्रह में सहभागिता करें। अब तक साधु- सन्त, किसान व यमुना भक्त सत्याग्रह को लेकर उत्साहित है। यमुना रक्षक दल द्वारा जन संपर्क कर सत्याग्रह के लिये सत्याग्रही तैयार किये जा रहे है।
यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रवक्ता डाॅ लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुझे जो अवार्ड मिला है उसका श्रेय मेरी यमुना व विधवा माताओं की सेवा है उन्होने आगे कहा कि 2 नबम्बर को होने वाले सत्याग्रह में वह नारी शक्ति को जोडने का कार्य करेगी और उन्होने सभी से अपील की सभी यमुना भक्त इस सत्याग्रह में बढ- चढ कर भाग लें।
यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना की अविरल धारा ब्रज में लाने हेतु दल कृत संकल्पित है। यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करने के लिये व गन्दे नालों को यमुना में गिरने से रोकने के लिये यमुना के समानान्तर नाले निर्माण के लिये सरकार पर दल द्वारा दबाब बनाया जा रहा है। 2 नबम्बर को होने वाले सत्याग्रह के लिये दल द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयी है। इस सत्याग्रह में धर्म, संस्कृति, प्रकृति व मानवता से प्रेम करने वाले साधु- सन्त, किसान व यमुना भक्त बढी संख्या में भाग लेगे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव हाशिम खान, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, देवस्वरूपानन्द जी महाराज, राधावल्लभ शर्मा, श्री दास प्रजापति, कंचन झा, ओमेन्द्र, राधारमण दास, स्वामी राजानन्द, अंकित तिवारी, ब्रह्मचारी भरतराज, हरिराम शर्मा, सतेन्द्र, हरिओम दीक्षित, भास्कर चैतन्य, ब्रजेश गिरी, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS