डिब्रूगढ़ राजधानी पटरी से उतरीय आठ घायलए पांच की मौत

छपरा रू बिहार के छपरा में डिब्रूगढ़ राजधानी के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में आठ घायल जबकि पांच यात्रियों की मौत हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और लगातार रेलमंत्री के संपर्क में हैं।

 

हादसा रात करीब दो बजे छपरा के पास हुआ। इस हादसे पर रेलवे की ओर से बयान आया है कि इस हादसे में साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दिल्ली.डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस हादसे के लिए माओवादियों को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी।

 

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दिखा कि पटरी कटी हुई है। लिहाजा इसमें जांच होगी तो साजिश की बात साफ हो सकती हैए हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच गुरुवार से शुरू होगी। इससे पहले रेलवे के अधिकारियों ने भी इस हादसे को साजिश बताया थाए जबकि स्थानीय पुलिस प्रशासन साजिश से इनकार कर रहा है।

 

उधरए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरूणेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के मोतिहारी में भी एक माल गाड़ी के 18 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। एक तरफ छपरा का हादसा और दूसरी तरफ मोतिहारी में मालगाड़ी पटरी से उतरी है। ऐसे में किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। इस इलाके में नक्सलियों ने 24 और 25 जून को बंद बुलाया था।

 

इस हादसे में घायल हुए नौ यात्रियों को छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इनके इलाज के लिए रेलवे की मेडिकल टीम मौके पर रवाना हो गई है। फिलहाल हादसे की जगह पर फंसे यात्रियों को सोनपुर स्टेशन लाया जा रहा हैए जहां से उन्हें उनकी मंजिल तक भेजा जाएगा।

 

रेलवे ने हादसे के बाद मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2−2 लाख रुपयेए गंभीर रूप से घायलों को 1−1 लाख रुपयेए जबकि मामूली रूप से घायलों को 20−20 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

 

हादसे के बाद छपरा के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मामले की जानकारी दे दी है और सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

 

छपरा में राजधानी एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लखनऊ 09794830976ए वाराणसी 0542−2226778ए 2224742ए नई दिल्ली 011−23342954 030−22280ए छपरा 06152−243409ए हाजीपुर 06224−272230


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti