डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार घायल

कोसीकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चैकी के समीप डिवाइडर से टकरा कर एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि कोटवन निवासी जवर सिंह अपनी बाइक द्वारा गांव से कोसीकलां बाजार के लिए आ रहा था कि इसी दौरान तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक को देखकर उसकी बाइक अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। परिणाम स्वरूप बाइक सवार जवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने घायल जवर को स्थानीय हॉस्पीटल में भर्ती कराया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti