
कार्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर एआरटों को लगाई कड़ी फटकार
दलालों का दिखा बोलबाला, जिलाधिकारी ने दिये सुधार के आदेश
मथुरा। जनपद के एआरटीओें कार्यालय में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला व एडीएम ने एआरटीओं कार्यालय पहुंच कर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक जिलाधिकारी को देख कार्यालय के बाबूओं के हाथपैर फूल गये वहीं दलालों में भी भगदड़ मच गयी। कार्यालय में अव्यस्थाओं को देख जिलाधिकारी ने एआरटीओं प्रशासन व एआरटीओं पर्वतन को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यालय में हो रहें कार्य में सुधार करने तथा कार्यालय में विन्डों सिस्टम लागू करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला व एडीएम को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एआरटीओं कार्यालय में बिना दलालों की मध्यस्ता से कोई कार्य नहीं हो रहें तथा महिनों पूर्व आवेदन करने के बाद भी उन्हें ड्राइविंग लाइसेन्स बनाकर नहीं दिये जा रहे हैं। वहीं दलालों के कार्या तुरन्त हो रहें हैं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला व एडीएम ने दोपहर करीब 12.30 बजे संयुक्त योजना के तहत एआरटीओं कार्यालय की ओर रूख किया और सीध्े एआरटीओं कार्यालय में जा धमके अचानक जिलाधिकारी व एडीएम को देख विभाग में हड़कम्प मच गया वहीं कार्यालय में मौजूद दलाल किस्म के लोग दीवार फांद कर भाग गये। जिलाधिकारी ने मौके पर देखा कि कार्यालय में अपार भीड़ लगी हुई थी तथा कार्यालय में विन्डांे सिस्टम होने के बाद भी वहाॅ कोई लाइन की व्यवस्था नहीं थी। कार्यालय में भेड़ वकरी की तरह लोग अपने आवेदनों को लेकर बाबू के पास खड़ें थे। वहीं कार्यालय का रिकार्ड शौचालय में रखे देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एआरटीआर प्रशासन रंजीत कुमार व एआरटोओ प्रवर्तन को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यालय में विन्डों सिस्टम लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि पहलें आओ पहलें पाओं की तर्ज पर कार्य होना चाहिये। किसी को वेवजह परेशान नहीं किया जाये। जिलाधिकारी ने वहाॅ मौजूद आवेदकों से बात की तो आवेदकों ने बताया उन्होंने कई कई महिनों से ड्राइविंग लाइसेन्स के लिए आवेदन कर रखा है लेकिन उनके लाइसेन्स बना कर नहीं दिये जा रहें हैं। कार्यालय के बाबू वेवजह की बहानेवाजी लगाकर उन्हें लोटा दिया जाता है वहीं कार्यालय के आसपास घूमने वाले दलाल के माध्यमों से कार्य तुरन्त हो रहे हैं। कार्यालय में मौजूद सचिन शर्मा ने बताया कि उसने व उसकी वहन प्रभा शर्मा ने ड्राइविंग लाइसेन्स के लिए 19 मई 2013 को आवेदन किया था लेकिन अभी तक उन्हें ड्राइविंग लाइसेन्स बनकर नहीं मिला है इस तरह की करीब आधा दर्जन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। जिस पर जिलाधिकारी ने एटारटीओ प्रशासन से कार्य में सुधार लगाने तथा पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिये।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS