डीएम-एसएसपी द्वारा मोहर्रम कमेटी कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपील

डीएम-एसएसपी द्वारा मोहर्रम कमेटी कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपीलमोहर्रम के अवसर पर जिला प्रशासन ने किये बेहतर प्रबन्ध

मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर प्रशासन की ओर से बेहतर प्रबन्धों के प्रयास रहेंगे। उन्होंने अपील की कि रामलीला एवं मोहर्रम के कुछ कार्यक्रम एक ही तिथियों में रहते नगर मजिस्ट्रेटध्क्षेत्राधिकारी नगर दोनों आयोजन समितियों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करेंगे इस दौरान कार्यक्रमों का अलग-अलग समय निर्धारित कर और उसके अनुरूप समय से आयोजन करके सहयोग करें। जिलाधिकारी यहां कलेक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मोहर्रम रूट के सभी मार्गों के गडढे 2 दिन के अंदर दुरूस्त किये जायें सभी गलियों सहित स्ट्रीट लाइट एवं अपेक्षित स्थलों पर विगत वर्षों की भांति दुरूस्त प्रकाश व्यवस्था की जाय। उन्होंने अधिकांश अंडर ग्राउंड लाइट के अलावा जहां कनेक्शन आधारित विद्युत तार लटके हैं उन्हें 2 दिन में ठीक कराने के विद्युत अभियंता को निर्देश देने के साथ मनोरंजन कर अधिकारी को हिदायत दी कि वे केबिल तारों के लटके होने की समस्या का तत्काल समाधान करने के साथ केबिल वालों की बैठक कर निजी पोल आदि की व्यवस्था करायें। इसके अलावा वाधक रूट के सभी बैनर्स आदि हटवाये दिये जायें।

डीएम ने पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आवश्यकतानुसार टैंकर्स के माध्यम से पेयजल व्यवस्था करें, प्रभावी सफाई व्यवस्था हेतु रोस्टर जारी करते हुए पर्यवेक्षकों के माध्यम से नियमित पर्यवेक्षण करायें। उन्होंने इसकी प्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि वे स्वयं भी कार्य की जांच करा सकें। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस के अलावा अस्पतालों में दुरूस्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिये ताकि किसी समस्या पर किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसी क्रम में अग्निशमन अधिकारी को जरूरत स्थल पर फायर बिगेड की गाडी रखने के भी निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन दिनों ट्रेफिक रूकवाने की आवश्यकता हो वह इस भांति डायवर्जन किये जायें जो जनता को समस्या का सामना न करना पडे। इसके अलावा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के सुझावों के अनुरूप विशेष कार्यक्रमों वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस सहित पुलिस जवानों की तैनाती की जाय। 

उन्होंने छाता के उप जिलाधिकारी को उनके यहां बडे आयोजनों का स्मरण कराते हुए क्षेत्राधिकारी के साथ रामलीला एवं मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कर समन्वय के साथ शांति एवं सदभाव पूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी के साथ जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित  करने के आदेश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शहर के 62 सहित जिले में निकलने वाले 96 ताजियाओं संबंधी जानकारी लेते हुए अपील की कि विगत वर्षों की भांति सक्रिय गलियों के रहते हुए इनके आकार का ध्यान रखा जाय और प्रत्येक ताजिया आयोजक मंडल के 5-5 प्रतिनिधि पुलिस के साथ इनके निकलवाने में मदद करें। 

नगर पालिका परिषद की चैयरमेन मनीषा गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि हमेशा की भांति इस बार भी सभी अपेक्षित कार्य किये जायेंगे, गलियां में रोशनी प्रबन्ध के साथ ही पालिका से संबंधित जहां गडढे आदि होंगे उन्हें समय से ठीक कराया जायेगा। 

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ताजियाओं के समय अबाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, कंही तार आदि समस्या के लिए 2 विभागीय व्यक्ति बांस लेकर चलेंगे और किसी भी विद्युत समस्या के लिए 1 मोबाइल एवं 1 बिजली घर पर 2 गैंग हर समय तैनात रहेंगे। 

मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, सचिव अवरार खान वारसी, उपाध्यक्ष सुनूस गाजी, मीडिया प्रभारी अलीअब्बास, सदस्य शाहिद कुरैशी आदि ने व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारीगण, सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी आदि बैठक में उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti