डीएम एसएसपी ने किया मथुरा रिफायनरी की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मथुरा। आतंकवादियों की धमकी को लेकर देश व प्रदेश में किये गये रेड अलर्ट के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी ने खुफिया विभाग की सूचना पर मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था की निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एसपी सिटी, सिटी मजस्टेट क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी रिफायनरी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मथुरा रिफाइनरी पहुंचें तथा प्रबन्धन के साथ बैठक की। बैठक में रिफायनरी के कार्यकारी निदेशक प्रभारी एस गांगुली, उप महाप्रबन्धक बीएन देशमुख, मुख्य प्रबन्धक सुरक्षा ओमपाल सिंह, सीआईएसएफ, असिस्टैन्ट कमाण्डेन्ट, अजीत कुमार, श्याम मेयाल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बैठक में सुरक्षा उपायों पर सन्तोष व्यक्त किया साथ ही सरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सुझाव व निर्देश दिये। प्रशासन द्वारा यह  भी निर्देशित किया गया कि रिफाइनरी की चार दीवारी के बाहर दस मौर्चे, मार्केटिंग ट्र्मिनल की बाउन्ड्ी पर सीसीटीवी कैमरे और सीआईएसएफ की तैनाती की जाये। जिससें सुरक्षा को और मजबूत किया जा सका। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिफाइनरी के बैटरी ऐरिया वं इकाॅलौजिकल पार्क का भी निरीक्षण किया तथा प्रदूषण मुक्त पर्यावरण को देखतें हुए उच्च स्तरीय रख रखाव की सराहना की।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login