डीएम एसएसपी ने किया राधाष्टमी मेले की तैयारियों का भौतिक सत्यापन

बरसाना के श्रीजी मन्दिर में सेवायत गुसाईयों से वार्ता करती डीएम बी0 चन्द्रकला

श्री जी मन्दिर से पूजा कर लौटती डीएम एसएसपी का स्वागत करते स्थानीय लोग

मथुरा। बरसाना में लगने वाले आगामी राधाष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर विगत दिनों कलैक्ट्रेट सभागार में तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक करने के बाद आज जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने संयुक्त रूप से आज बरसाना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरसाना के प्रमुख मन्दिर श्री राधारानी जी के दर्शन कर मनोकामना की मनौती भी मांगी। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक व्यवस्थाऐं करने के दिशा निर्देष भी दिये।

बरसाना में लगने वाले विश्व विख्यात श्री राधाष्टमी मेले की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के साथ जहां जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने विगत दिनों कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला एवं एसएसपी मंजिल सैनी ने आज बरसाना पहुंच कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही उन्होने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर व्यवस्थाऐं पूरी कराने के निर्देश दिये। साथ्ज्ञ ही उन्होंने हिदायत दी कि सभी कार्य विशेष रूप से निर्धारित समयावधि के अन्दर ही पूरे कर लिये जाये अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी जिम्मेदार माना जायेगा। इस बाद उन्होनंे श्री राधारानी मन्दिर पर पहुंच कर श्री राधा रानी के सम्मुख शीष नवाकर मनोकामना की मनौती मांगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने बरसाना के सेवायतों के साथ चर्चा भी की।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti