डीएम कार्यालय पर फोटो खिंचाने को लेकर आपस में भिड़े प्रदर्शनकारी बसपाई नेता

डीएम कार्यालय पर ही किसानों की मांग भूलकर दी जान से मारने की धमकी  

मथुरा। जनपद मे ओलावृष्टि से बर्बाद हुयी किसानों की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बसपाई यहां आपस में ही भिड़ गये। मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुए इस विवाद में बसपा नेता एक दूसरे की जान लेने पर आमादा नजर आये। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर ही मीडिया की भी परवाह न करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दे डाली। बाद में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह मामला शान्त कराया। 

मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद मे ओलावृष्टि से बर्बाद हुयी किसानों की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर शासन प्रशासन से किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा दिलाये जाने की मांग आरम्भ कर दी। बसपाईयों के प्रदर्शन की खबर की कवरेज करने के लिये जिला मुख्यालय पर मीडिया भी भारी तादात में पहुंच गयी। इसी दौरान बसपा के नेताओं में मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने की होड़ इस कदर आरम्भ हुई कि बसपा के दो वरिष्ठ नेता यहां आपस में ही भिड़ गये। बसपा की टिकिट पर मथुरा क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पं0 योगेश द्विवेदी एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के बीच फोटो केा लेकर आरम्भ हुए इस विवाद में में दोनों ही नेताओं के गुट के लोग आमने सामने आ गये। दोंनों ही पक्षों में जोरदार धक्का मुक्की और भारी गाली गलौच आरम्भ हो गयी। विरोध प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े बसपा नेता सरेआम गाली गलौज करते हुए नजर आये। मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुए इस विवाद में बसपा नेता एक दूसरे की जान लेने पर आमादा नजर आये। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर ही मीडिया की भी परवाह न करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दे डाली। विवाद के दौरान ही बसपा नेता योगेश द्विवेदी और राज कुमार शर्मा दोनों एक दूसरे को जिलाधिकारी कार्यालय पर ही खुलेआम जान से मार डालने की धमकी देने लग गये। मीडिया के सामने उनके कैमरे देख फोटो कराने को लेकर शुरू हुई बहस मंे ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा दिलाने की मांग को भूलकर ज्ञापन देने कलैक्ट्रेट पहुँचे बसपा नेता बड़ी ही बेहूदा तरीके से आमने सामने हो गये और यही खुलकर एक दूसरे की गाली गलौज करते हुये जान से मारने तक की धमकी देने से नही चूके और एक दूसरे को यही पर जान से मारने तक पर उतारू हो गये। बाद में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह मामला शान्त कराया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti