विधायक माथुर के प्रयास से स्वीकृत हुयी धनराशि
मथुरा। कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि उनके प्रयासों से डीगगेट से होलीगेट होते, कृष्णापुरी चैराहे तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य जिसकी लंबाई 2.36 किलोमीटर एवं राष्ट्रीय मार्ग संख्या 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक ;महोली रोडद्ध मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य लंबाई 2.13 किमी के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय एवम वित्तीय स्वीकृति पांच अगस्त को शासनादेश द्वारा जारी कर दिया गया है। इस पर उन्होंने लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़कें जीर्ण-क्षीर्ण हालत में बहुत दिनों से थीं जिससे यात्री और स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे थे। वे काफी समय इसके लिये प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी पुरानी मांग भी स्वीकार कर शासनादेश जारी कर दिया। डीगगेट से होलीगेट तक 320.90 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 में 96 लाख रूपये तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक की लागत 131.67 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 लाख रूपये जारी किया है।





