डीसीएफ की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मथुरा। रविवार देररात्रि एक शादी समारेाह में भाग लेकर वापिस लौट रहे दो युवकों की बाइक में एक तेजगति से आती टाटा डीसीएफ ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज तथा गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी हथकौली बलदेव और अमित पुत्र हरनाम सिंह निवासी हथकौली कल रात्रि राया में शादी समारोह में भाग लेने गये थे। रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे वह गांव से लिये वापिस लौट रहे थे तभी गांव बंदी के समीप तेजगति से आती डीसीएम टाटा ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे भूरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे आगरा रैफर कर दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti