डूब क्षेत्र के किसानों का कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुआवजा दिलवाने और मुकदमा हटवाने की मांग

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया और गोकुल बैराज डूब क्षेत्र किसानों के मुआवजे दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि गोकुल बैराज परियोजना अंतर्गत 1998 में किसानों की मर्जी के विरोध में शटर बंद कर दिये गये जिससे 11 राजस्व ग्राम पंचायतों की 248.75 हैक्टेयर भूमि जलमग्न हो गयी जिसके चलते 942 परिवारांे के 22 हजार किसान भूमिहीन हो गये। वर्ष 1998 से अब तक पीडि़त किसान परिवारों द्वारा सैंकड़ों बार धरना प्रदर्शन किये गये। गत 1 नवंबर 2014 को किसान पुलिस के लाठीचार्ज और गोलीबारी के शिकार हुए थे। इस विषय में अनपढ़ किसानों को प्रशासन की ओर से मुआवजे के नाम पर 16 साल से गुमराह किया जाता रहा है। आज इसी कारण किसान भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने किसानों को वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने, किसानों पर लगाये मुकदमे हटाने, फसल का मुआवजा देने, जमीन का किराया देने, क्षेत्र का सर्किल रेट बढ़ाने और क्षेत्र में एक इंटर कालेज खुलवाने की मांग की और चेतावनी दी कि जबरन या अंधकार में रखकर कोई समझौता थोपा गया तो न्यायालय जाने को मजबूर होना पड़ेगा।

 इस अवसर पर घनश्याम, विष्णु, भरतलाल, प्रेमचंद, भंवर सिंह, कन्हैया निषाद, राम, महेन्द्र सिंह, डालचंद, शिवराम सिंह, ब्रजमोहन, महेन्द्र निषाद, बनवारी, मीठू सिंह, रोहन सिंह धनगर, शिवराम सिंसौदिया सहित काफी लोग मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti