डूबे बालक का अब तक पता नहीं

मथुरा। नगर के रामघाट पर नहाते समय मंगलवार को डूबे बालक को खोज पाने में पुलिस व पीएसी अब तक नाकाम साबित हुई है। यमुना में पानी के बढ़ते बहाव के चलते स्थानीय व बाहरी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस व पीएसी के गोताखोरों की लापरवाही इस घटना से उजागर हुई है। डूबे बालके के परिजनों ने डीएम, एसएसपी से बालक का शव ढूढें जाने की गुहार लगाई है। शहर की मारू गली में रहने वाले राजू शर्मा का बारह वर्षीय पुत्र यश स्कूल से पढ़कर लौटते समय अपने साथियों के साथ यमुना स्नान को चला गया और नहाते नहाते यश यमुना के गहरे जल में समा गया। आस पास खड़े गोताखोरों ने बालक को बचाने का प्रयास किया लेकिन यमुना के तेज वहाव के चलते उन्हें पीछे लोटना पड़ा। इस बीच यमुना तट पर खड़ी पीएसी की टीम को सूचना दी गई लेकिन उनके स्टीमर में पैट्रोल न होने के कारण वह भी कुछ नहीं कर सके और अब तक इस बालक को खोजा नहीं जा सका है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti