तनाव के चलते युवक ने खुद को गोली मारी

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित ग्राम पंडीपुर में बीतीरात मानसिक तनाव के चलते एक बीस वर्षीय युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पंहुच गयी और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। ग्रामीणों ने घटना के सम्बन्ध में पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि युवक मनोज पुत्र नाहर सिंह काफी दिनों से तनाव में था। घर के लोगों से भी वह मामूली बातों पर उत्तेजक हो जाता था। बीती रात मनोज द्वारा खुद को गोली मार ली गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकटठे हो गये। लोगों ने देखा की लहूलुहान युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। युवक द्वारा इस तरह के कदम उठाये जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना बीतीरात्रि की बतायी गयी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti